सूर्येश प्रसाद निर्मल। राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। तरैया बाजार पर सि्थत J S मॉल को तरैया सीओ अंकु गुप्ता और तरैया थाना के A S I कपिलदेव राम सीलकर दिया है। सीओ अंकु गुप्ता ने बताया कि डीएम के निर्देश पर जब माल का निरीक्षण किया गया तो मौल खुला पाया गया। जिसके बाद इसे तूरंत सील कर दिया गया। उन्होंने तरैया बाजार के अन्य दुकानदारों से आग्रह किया कि कोविड 19 के गाइड लाइन में सरकार के आदेशानुसार ही अपनी अपनी दुकानें खोलने। अन्यथा चोरी छिपे खरीद बिक्री करते हुए पाने पर दुकान सील कर दिया जायेगा। सब्जी दुकानदारों को भी बाजार में दुकान ना लगाकर ठेला या किसी दूसरे साधन से गांवों टोलों में सब्जी बेचने का निर्देश दिया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग