राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के रामपुर महेश गांव में मामूली बात पर हुई मारपीट में दोनों पक्षों ने एक दूसरे के विरुद्ध में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पहले पक्ष के आदित्य शर्मा ने कहा है कि 25 अप्रैल को उनके पड़ोसी चंदन शर्मा, सुन्दर शर्मा और कुन्दन शर्मा ने उनके घर में घुसकर 50000 पचास हजार रुपए चुरा लिए। इस विषय में पूछने पर उल्टे ही उनको मारपीट कर घायल कर दिया। जबकि दूसरे पक्ष से मालती देवी ने छोटेलाल शर्मा और आदित्य शर्मा पर डायन कहकर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है। पुलिस दोनों पक्षों के आवेदन के आधार पर जांच में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग