आशिफ खान। राष्ट्रनायक न्यूज।
रिविलगंज (सारण)। सूबे में बढ़ते लगातार कोरोना संक्रमण के रफ्तार की रोकथाम को लेकर सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देश को रिविलगंज प्रखंड में सख्ती से पालन करने के लिए गुरुवार की शाम सड़कों पर लोगों से अपील करते नजर आए प्रखंड प्रशासन के आलाधिकारी, आलाधिकारियों ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कुछ लोगों की लापरवाही की वजह से आप भी संक्रमण के शिकार हो सकते हैं इसलिए आप सभी स्वयं ही सतर्कता बरतने की कोशिश करें और बिना मास्क के अपने घरों से बाहर न निकलें। इस मौके पर अंचलाधिकारी संगीता कुमारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी अर्चना, कार्यपालक पदाधिकारी रौशन कुमार, थानाध्यक्ष राम सेवक रावत आदि उपस्थित रहे।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग