राष्ट्रनायक न्यूज।
दरियापुर (सारण)। थाना के सामने से एक ट्रक पर स्प्रिट लाद कर जा रहा था इस क्रम में पटना की उत्पाद विभाग की टीम की नजर पड़ी तो ट्रक घेरकर तलाशी ली गई, तो 26 ड्राम स्प्रिट रखा था तब ट्रक के चालक को पकड़ कर स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया गया प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्पाद विभाग के टीम को गुप्त सूचना मिली कि एक ट्रक से स्प्रिट जा रहा है इसी सूचना के आधार पर उत्पाद टीम ट्रक के खोजबीन में लगी तो दरियापुर थाना के सामने ट्रक को घेर लिया गया इसके बाद ट्रक की तलाशी ली गई तो 26 ड्राम स्प्रिट ट्रक पर लदा था तब ट्रक के चालक प्रमोद कुमार यादव को पकड़ लिया गया इसके बाद उत्पाद टीम ने स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया गया प्रभारी थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने उक्त जानकारी देते हुए आगे बताया कि स्प्रिट औरंगाबाद जिले से दरियापुर लाया जा रहा था प्लास्टिक के 26 ड्राम में तकरीबन 2 सौ लीटर स्प्रिट आ जाता है उस हिसाब से 52 सौ लीटर बनता है। इस इलाके बहुत बड़े दारू माफिया पास डिलवरी देना था इसी बीच स्प्रिट पकड़ा गया ट्रक चालक मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना के रहने वाला है वही बहुत बड़े दारू माफिया को नाम सामने आया है जिसे गिरफ्तारी के बाद उसके नाम बताया जायेगा उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी टीम लगी हुई है


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग