- 4 मई को कुलपति करेंगे जिला वन पदाधिकारी के साथ बैठक
प्रो. संजय पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। जेपीयू के कुलपति प्रोफेसर फारूक अली की अध्यक्षता में पार्थेनियम मुक्त क्लब के सदस्यों ने विश्वविद्यालय कैम्पस में मुख्य द्वार से पार्थेनियम की सफाई की गई। बताते चले कि कुलपति प्रो फारूक अली 4 मई को डी एफओ के साथ एक बैठक करेंगे। इस बैठक में कुलपति जेपीयू में पूर्व में विश्वविद्यालय के साथ वन विभाग का जो ऐग्रीमेंट हुआ है,उसकी जानकारी प्राप्त करेंगे ताकि ग्रीन सेन्सस करवाया जा सके। गौरतलब है किनकुलपति कृतसंकल्प है कि जितने दिन वे सेवा देंगे उतने पेङ वे कैम्पस में अवश्य लगाएंगे। इस सफाई अभियान में पार्थेनियम मुक्त क्लब के सदस्यों के साथ कुलपति प्रो फारूक अली, प्रभारी कुलसचिव डॉ आर पी श्रीवास्तव, सी सी डी सी प्रोफेसर हरिश्चंद्र, इंजीनियर प्रमोद कुमार सिंह, मिंटू सिंह, नीरज सिंह, अनिल ठाकुर, लक्ष्मण सिंह, दीपक कुमार, विजय कुमार, भुवर, सुनील कुमार सिंह आदि थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग