राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा/रसूलपुर/सारण। बिहार सरकार के स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग के निर्देशानुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एकमा में कोविड-19 की रैपिड एंटीजन किट से प्रशिक्षित लैब टेक्निशियन के द्वारा शुक्रवार को 148 संदिग्ध व बीमार लोगों की जांच किया गया। इस संबंध में बीएचएम राजू कुमार ने बताया कि कोविड-19 की एकमा सीएचसी में जांच के दौरान छपरा के चिकित्सक डॉ. विजय कुमार गुप्ता के अलावा सेंदुवार गांव में पति-पत्नी, एकमा गांव में दो सहोदर भाई, रसूलपुर, इटहरी, कटोखर व रीठ गांव में एक-एक महिला, छपरा, महाराजगंज, मड़सरा, दारौंदा, बरेजा, भरवलिया, बरवां, सरांव, खड़रहियां, ताजपुर, गंजपर व विशुनपुरा कला गांव में एक एक पुरुष सहित कुल 19 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। सभी को आवश्यक दवाएं व निर्देश के साथ अपने घरों में होम क्वारेंटाईन रहने के लिए भेज दिया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग