लॉक डाउन का उल्लंघन करने वाले बाइक सवारों की खैरा थाने ने काटा चालान
नगरा (सारण)- खैरा थाना क्षेत्र में लॉक डाउन का उल्लंघन करके चलने वाले बाइक सवारो को थाना के द्वारा बख्शा नहीं जा रहा है। बिना कार्य के ऐसे घूमने वालों की खैर नहीं। बिना जरूरी काम के निकले तो चालान काटना निश्चित समझे। क्षेत्र में बहुत से बाइक सवार अपने बाइक का बिना पास लिए उस पर अपने मन से ऑन ड्यूटी का स्टीकर लगा घूम रहे थे। बुधवार की अहले सुबह खैरा थाना के द्वारा कृष्णा चौक चेकपोस्ट पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चला गया जिसके तहत ऐसे दर्जन भर वाहनों पर खैरा थाना के द्वारा चालान काट कर हजारों रु की राजस्व वसूली की गई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग