सिवान के पूर्व सांसद शहाबुद्दीन के निधन पर बनियापुर राजद विधायक ने जताया दुख,असमय निधन को बताया अपूर्णीय क्षति
मशरक से पंकज कुमार सिंह की रिपोर्ट

मशरक (सारण) सिवान से सांसद रह चुके राजद के बाहुबली नेता मोहम्मद शहाबुद्दीन का शनिवार को निधन हो गया है। आपको बता दें कि कोरोना संक्रमण की चपेट में आए आरजेडी नेता ने दिल्ली के डीडीयू अस्पताल में अंतिम सांस ली। आरजेडी नेता के निधन को एक तरफ जहां राजद पार्टी ने अपूरनीय क्षति बताई। वहीं, दूसरी और पूर्व सांसद के निधन पर बनियापुर के राजद विधायक केदारनाथ सिंह ने भी दुख जताया है।राजद विधायक केदारनाथ सिंह ने कहा कि हर दिल अजीज,सिवान के पूर्व सांसद डॉक्टर मोहम्मद शहाबुद्दीन साहब अब इस दुनिया को अलविदा कह दिए।ईश्वर आपको जन्नतुल फिरदोस में आला मक़ाम अता फरमाए,मेरी संवेदनाएं पूरे परिवार पर है,वही उनको शत शत नमन। उनके निधन से पूरा राजद परिवार शोकाकुल एवं मर्माहत है। शहाबुद्दीन राजद के संस्थापक सदस्यों में थे। उनकी गहरी पैठ सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में थी। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग