शहाबुद्दीन के मौत पर मशरक उप प्रमुख ने जताया शोक, असमय निधन को बताया पीड़ादायक

मशरक से पंकज कुमार सिंह की रिपोर्ट
मशरक (सारण) सीवान के पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन के निधन पर मशरक प्रखंड उप प्रमुख साहेब हुसैन उर्फ टुनटुन ने अपनी गहरी संवेदना जाहिर की है। उप प्रमुख साहेब हुसैन उर्फ टुनटुन ने कहा कि उनका असमय निधन दुःखद है। पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन का कोरोना संक्रमण के कारण असमय निधन की दुःखद ख़बर पीड़ादायक है। ईश्वर उनको जन्नत में जगह दें, परिवार और शुभचिंतकों को संबल प्रदान करें। उनका निधन पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है। दुख की इस घड़ी में मशरक के सभी परिवार शोक संतप्त परिजनों के साथ है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग