राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। बिहार सरकार के स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग के आदेशानुसार शनिवार को एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में विशेष शिविर आयोजित कर 90 संदिग्ध व बीमार लोगों की कोविड-19 की जांच रैपिड एंटीजन किट से प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा किया गया। इस दौरान छपरा स्थित डाक विभाग के डाककर्मी समेत 16 नये लोग कोरोना संक्रमित पाये गये। जिन्हें आवश्यक दवाएं व होम क्वारेंटाईन में रहने के निर्देश के साथ सभी को अपने घरों में रहने के लिए भेज दिया गया। नये संक्रमित लोगों में छपरा के एक डाककर्मी के अलावा, एकमा व लाकठ छपरा में दो-दो, दाउदपुर, लक्ष्मीपुर, रीठ, आमडाढ़ी, हेकाम, खड़रहिया, पवरिया, सेंदुआर, माने, गलिमापुर, टेघरा, हंसराजपुर गांव के एक-एक लोग कोराना संक्रमित लोगों में शामिल हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग