पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक प्रखंड के पीएचसी में लगे कोरोना जांच शिविर में रविवार को जांच के दौरान 5 लोगों की रिपोर्ट पोजिटिव आई है। पीएचसी के स्वास्थ्य प्रबंधक परवेज रजा ने कहा कि अस्पताल और विभिन्न शिविरों में रैपिड एंटीजन टेस्ट कीट से जांच में जिसमें चैनपुर में 2, मदारपुर में 1,गंगौली में 1,पदुमपुर में 1, पीएचसी में कार्यरत जीएनएम 1 में संक्रमित मिले हैं। सभी को आवश्यक जानकारी देते हुए होम क्वारेटाइन कर दिया गया है। साथ ही सभी का मेडिकल टीम के द्वारा घरो पर ही देखरेख किया जाएगा। यदि जरूरत पड़ी तो सदर अस्पताल छपरा भी भेजा जा सकता है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग