पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। पिछले डेढ़ साल से पूरा विश्व कोरोना महामारी की चपेट में है। भारत में भी इस महामारी ने बीते वर्ष भी खूब कहर बरपाया था और इस साल भी कहर बरसाना शुरू कर दिया है। हर रोज कई जाने इस महामारी की भेंट चढ़ रही हैं। लेकिन इस वर्ष सरकार के प्रयासों से इस महामारी को रोकने के लिए वैक्सीन बना ली गई है। पहले यह वैक्सीन 60 साल के ऊपर के व्यक्तियों को लगाई जा रही थी। फिर 45 वर्ष से 60 वर्ष के बीच के व्यक्तियों का लगाई जा रही है। और जल्द ही यह वैक्सीन 18 साल से ऊपर के सभी व्यक्तियों को लगाई जाएगी।पीएचसी के रविवार को 274 लोगों को वैक्सीन की लगाई गई।यह जानकारी पीएचसी प्रभारी डॉ अनंत नारायण कश्यप ने दी। उन्होंने लोगों से अपील की कि मास्क जरूर पहने व हाथों को सैनिटाइज करें। शारीरिक दूरी के नियम का पालन करें और ज्यादा से ज्यादा लोग वैक्सीन लगवाएं, ताकि इस महामारी से बचा जा सके।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग