प्रो. संजय पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। सारण जिले के विभिन्न प्रखंड क्षेत्र में एकाएक मौसम ने अपना मिजाज बदल दिया तथा संध्या समय एकाएक आकाश में बादल उमर घूमर करने लगे। देखते ही देखते थोड़ी हवाएं चलनी शुरू हुई तथा बारिश के साथ शुरू हो गई ओलावृष्टि कोविड प्रोटोकॉल के नियमानुसार मार्केट 4:00 बजे संध्या बंद हो जाने है जिसके चलते आम नागरिक सामान खरीदने के लिए बाजार में जमे थे। इसी पीरियड में बारिश होने के कारण अफरा तफरी का माहौल हो गया तथा ओलावृष्टि के कारण चोट न लगे इसलिए लोग इधर-उधर छूपने लगे । बताते चलें कि बर्फ के छोटे-छोटे टुकड़े करीब 10 ग्राम से लेकर के 50 ग्राम तक के वजन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में गिरे हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग