विघिक सेवा प्राधिकार के सचिव ने पुलिस कर्मियों को दिया सेनेटाइजर
छपरा(सारण)। जिला जज कृष्ण कांत त्रिपाठी के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव आशीष मिश्रा द्वारा प्रकाश ऑर्नामेंट्स ग्रुप के सहयोग से नगर अंतर्गत सड़क पर प्रतिनियुक्त पुलिस कर्मियों को सेनेटाइजर और मस्क का वितरण किया गया। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा पुलिस कर्मियों को मानव सामाजिक दूरी का पालन करने का निर्देश भी दिया गया। इस दौरान प्रकाश ऑर्नामेंट्स ग्रुप के वरुण प्रकाश, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अरविन्द कुमार और पारा विधिक स्वयं सेवक राजू प्रसाद जयसवाल, मुकेश कुमार श्रीवास्तव, आनंद कुमार सिंह , आलोक कुमार श्रीवास्तव उपस्थित रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग