राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के जजौली गांव में जमीनी विवाद मे पति पत्नी के साथ जमकर मारपीट में घायल हो गई। घायल पति-पत्नी को इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया जहां उनकी पहचान जजौली गांव के पृथ्वी महतो 40 वर्ष पिता सागर महतो, पत्नी लालझड़ी देवी 37वर्ष पति पृथ्वी महतो ने बताया कि हमलोगों के हिस्से की जमीन मे मकान का कुर्सी जोड़वाकर पानी पटा रहा था कि उसके खुदाई से गंदा कपड़ा निकला जिसे फेंकने से विवाद खड़ा हो गया जिसमें सभी पट्टीदारों ने मिलकर मारपीट कर दोनों को घायल कर दिया। मशरक पीएचसी पहुंच कर डाक्टर एस के विधार्थी द्वारा इलाज कराकर मशरक थाने मे इनलोगों के विरूद्ध आवेदन दी गई है।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग