पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। लॉकडाउन का पालन नहीं करने वालों पर मशरक थाना पुलिस की सख्त नजर है। एसपी संतोष कुमार के निर्देश पर मशरक थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने सभी प्रमुख चौक चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। जिनके द्वारा सड़क से गुजरने वाले सभी राहगीरों व वाहनों पर नजर रखी जा रही है। शुक्रवार को लॉकडाउन के दूसरे दिन भी पुलिस पूर्ण रूप से चौकस रही। पैदल से लेकर वाहनों से गश्त लगाती रही पुलिस। थाना क्षेत्र से गुजर रही हाईवे पर पर व्यवसायिक वाहनों का परिचालन हुआ। जबकि हाट बाजारों में भी सरकार के द्वारा जारी गाइडलाइन सुबह सात बजे से ग्यारह बजे तक आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खोलने की छूट मिली हैं। उसमें भी सोशल डिस्टेंस से लेकर मास्क लगाने के नियम का पालन करना अनिवार्य हैं।लॉकडाउन के दूसरे दिन भी थाना क्षेत्र के बाजारों के सड़कों पुलिस पैदल भी गश्त लगाती रही।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग