राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा/रसूलपुर/सारण। एकमा नगर पंचायत सहित विभिन्न गांवों में कोरोना पॉजिटिव केस सामने आने के बाद वरीय अधिकारियों के निर्देशानुसार लगभग 10 जगहों को माइक्रो कंटेनमेंट एरिया घोषित किया गया है। इस दौरान नगर पंचायत के गंजपर, भरहोपुर, हंसराजपुर, राजापुर, हरपुर के अलावा एकमा प्रखंड के छित्रवलिया, परसागढ़, आमडाढ़ी, रसूलपुर, मरवट व नवादा गांवों में संबंधित एरिया को माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। इस कार्रवाई में बीडीओ डॉ. कुन्दन, सीओ कुमारी सुषमा, एकमा सीएचसी के चिकित्सा पदाधिकारी, डॉ. अमित कुमार तिवारी, बीएचएम राजू कुमार, एलटी सुनील कुमार गुप्ता, एकमा थानाध्यक्ष राजेश चौधरी, रसूलपुर थानाध्यक्ष प्रभाकर कुमार भारती, आमडाढ़ी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि भरत सिंह आदि आदि के द्वारा प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के आधार पर माइक्रो कंटेनमेंट एरिया घोषित करते हुए संबंधित क्षेत्र में सील करते हुए आवागमन को अवरुद्ध कर दिया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग