पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक प्रखंड के बहरौली पंचायत के मुखिया अजित सिंह ने अपने पंचायत अंतर्गत सभी मुस्लिम परिवार में रोजा रखने वाले के लिए घर-घर खाद्य पदार्थ का वितरण कराया। मुखिया अजित सिंह ने बताया कि हर साल रमजान के महीना में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया जाता है। लेकिन इसबार कोरोना वैश्विक महामारी को ले सामुहिक रूप से आयोजन न करके घर-घर बांटने का आयोजन का निर्णय लेते हुए खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। इस महामारी में हम पूरे पंचायत के लोगों के साथ है। पंचायतवाशियों का ख्याल रखते हुए यह निर्णय लिया गया और उसके बाद रोजा रखने वाले के लिए फल,कच्चा-खाद्य सामग्री,पक्का खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। साथ ही साथ वह सभी लोग से अपील कर रहे हैं कि बिहार सरकार के द्वारा 15 मई तक जो लॉकडाउन लगाया गया है उसे आप सभी सख्ती से अनुपालन करे। आवश्यक सामग्री लेने के लिए घर से निकले तो हमेशा मास्क और सेंटनाइजर का इस्तेमाल करें। मौके पर कुर्बान अली अंसारी,सफीक अंसारी,नसीम अंसारी,सईद अंसारी (शिक्षक),मुस्लिम अंसारी,रहीम अंसारी,सेराजुदीन, मेराजुद्दीन आदि लोग उपस्थित रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग