पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। प्रखंड के पूर्वी पंचायत के मेला बाजार सब्जी मंडी का शुक्रवार को सीओ ललित कुमार सिंह और थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने दल बल के साथ पहुंच निरीक्षण किया। मौके पर सब्जी विक्रेताओं को कहां कि सुबह 7 बजें से 11 बजें तक ही आप दुकानें लगा सकतें हैं वह भी दूरी दूरी पर और बिना मास्क पहने या बिना मास्क पहने आए ग्राहकों को सामान नही देना है। मौके पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष रामाधार सिंह मौजूद रहे।सीओ ललित कुमार सिंह ने बताया कि कोरोना पर रोक लगाने के लिए लगाई गई लाक डाउन का अनुपालन कराने के लिए लोगों में जागरूकता पैदा की जा रही है। उन्होंने सब्जी विक्रेताओं से अपील करते हुए कहा है कि हर हाल में सामाजिक दूरी का पालन करें, चेहरे पर मास्क लगाएं, हाथों को सैनिटाइज करते रहे, समय-समय पर साबुन से हाथ धोते रहें, तभी हम तथा आप सभी कोरोना से बच पाएंगे। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि थाना क्षेत्र के सभी सुरक्षित और स्वस्थ रहें यही मशरक थाना पुलिस की मंशा है आप कोविड गाइडलाइन का पालन करें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग