संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। कन्हौली मनोहर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 09 के पूर्व पंच भगेरन राम (60 वर्षीय) का शुक्रवार की सुबह निधन हो गया। पूर्व पंच के निधन से उनके परिवार सहित आसपास के लोग काफी मर्माहत दिखे।वही परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया।बताया जाता है कि पंच के घर आज ही उनके पुत्र की तिलक आनी थी।मगर इस घटना को लेकर खुशी का माहौल मातम में बदल गया।मौत की सूचना पर पैगम्बरपुर पंचायत के सरपंच मुन्ना साहू,स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि राकेश राम,शत्रुघ्न राम,मनोज राम आदि लोगों ने पहुँच दिवंगत पंच के आत्मा की शांति के लिये ईश्वर से प्रार्थना किया एवं उनके परिजनों को ढांढस बंधाया।सरपंच मुन्ना साहू ने बताया कि बिगत कुछ दिनों से भगेरन राम बीमार चल रहे थे।जिन्हें सांस लेने में तकलीफ होने की बात बताई जा रही थी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग