राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के डीह छपिया गांव में शिलापट्ट तोड़ने के विवाद को लेकर हुए मारपीट मामले में आधा दर्जन लोगों पर तरैया थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस संबंध में देवकांत गिरी ने अपने ही गांव के नंदकिशोर गिरी, राजीव गिरी, नीरज गिरी, मधु देवी, मीना देवी व नागेश्वर गिरी पर प्राथमिकी दर्ज कराया है। कहा गया है कि शिलापट्ट तोड़ने के विवाद में मारपीट कर घायल कर दिया गया है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग