राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

कोरोना को आमंत्रण: लॉकडाउन में बाहर से शटर बंद, अंदर बेच रहा था कपड़ा, पुलिस ने दो दुकानों को किया सील

राष्ट्रनायक न्यूज।

मशरक (सारण)मशरक थाना क्षेत्र के बाजार रोडमे महामारी के इस दौर में भी सरकारी आदेश का उल्लंघन कर खुद के साथ दूसरों की भी जान जोखिम डाल रहे लोगों की पुलिस ने अच्छा इलाज किया। दुकान का शटर गिरा कर अंदर रेडिमेट कपड़ा बेच रहे और फूल,जेनरल स्टोर की समान बेच रहे दुकानदार के साथ साथ खरीददारी कर रही महिलाओं को मौके पर थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने दल बल के साथ दबोच लिया और महिलाओं को समझाने के बाद छोड़ दिया और दुकानदार को हिरासत में ले लिया।साथ ही उसके खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज की गयी है।बिहार सरकार के निर्देश के मुताबिक पूरे सूबे में लॉकडाउन लागू है।सुबह में जरूरी सामान की दुकानों को खोलने का निर्देश है। लेकिन स्टेशन रोड बाजार में अलग ही खेल चल रहा था। कई नही खोलने वाले भी दुकानदारों ने आगे से शटर बंद कर दिया था लेकिन अंदर में कारोबार जारी था।पिछले दरवाजे से ग्राहकों को दुकान के अंदर घुसाया जा रहा था औऱ उन्हे सामान बेचा जा रहा था। शनिवार को थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने पुलिस टीम के साथ स्टेशन रोड बाजार में छापेमारी की इस दौरान मां भवानी मैचिंग सेन्टर एण्ड रेडिमेड दुकान और सोनू सुहाग सेंटर एवं फूल भंडार में बाहर से ताला बंद कर अंदर आधा दर्जन महिला ग्राहक को रेडिमेट कपड़ा बेचा जा रहा था मौके पर ताला खुलवाया गया और महिला ग्राहकों को डाट फटकार के बाद छोड़ दिया गया और दुकानदार को हिरासत में ले लिया गया।इस पर दुकानदार के खिलाफ महामारी एक्ट में प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। मौके पर सीओ ललित कुमार सिंह ने कारवाई करते हुए दोनों दुकानो को सील कर दी गई।