पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक पीएचसी में शुक्रवार को स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा कोविड वैक्सीनेशन के लिए पंचायत के विभिन्न गांवों में शिविर लगाया गया। जिसमें 233 व्यक्तियों ने वैक्सीन लगवाया। मौके पर पीएचसी प्रभारी डॉ अनंत नारायण कश्यप ने बताया कि शुक्रवार को पीएचसी के पोषक क्षेत्र के अन्तर्गत कुल 233 व्यक्तियों को कोविड-19 का वैक्सीन लगया गया। वही उन्होंने कहा कि सभी लोग मास्क का इस्तेमाल करें। हाथों को साबुन से धोते रहें। सेनेटाइजर का इस्तेमाल करें। समाजिक दूरी बना कर रखें।जिनकी भी उम्र 45 वर्ष से उपर हैं और अभी तक वैक्सीन नही लिए हैं वो जरूर वैक्सीन ले साथ ही जिन्होंने पहला वैक्सीन ले लिया है और उनका दूसरा वैक्सीन लेने का समय हो गया है वे दूसरा वैक्सीन जरूर लें। सभी सुरक्षित और स्वस्थ रहें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग