राष्ट्रनायक न्यूज।
नगरा (सारण)। प्रखंड के पीएचसी नगरा से कोरोना वैक्सीन के लिए अभियान चलाकर लोगों को वैक्सीन दिया जा रहा है। लोग वैक्सीन लेने में घबरा नहीं रहे हैं बल्कि उत्साह पूर्वक सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए अपनी बारी आने का इंतजार कर वैक्सीन ले रहे हैं । पहले यह अफवाह फैलाई जा रहा था कि वैक्सीन लेने से कुछ गड़बड़ियां हो रही है लेकिन अब यह अफवाह लोगों के मन से दूर हो गया है। लोग यह बात समझ गए हैं कि सिर्फ डराने के लिए अफवा फैलाया जा रहा था। इसी कड़ी में शनिवार के दिन खैरा पंचायत भवन पर एएननएम उषा सिन्हा के द्वारा 40 लोगों का वैक्सीनेशन किया गया। जिनकी उम्र 45 वर्ष या उससे अधिक थी , कुछ को प्रथम तथा कुछ को दूसरा डोज दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग