राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। महम्मदपुर में दिखा सम्पूर्ण लॉक डाउन का असर। मांझी थाने में पदस्थापित एएसआई गयूर अली असद के नेतृत्व में सिपाही शिव शंकर कुमार, लालबाबू पासवान तथा आशिक कुमार ने महम्मदपुर सहित आसपास के बाजारों में अभियान चलाया। कोरोना महामारी को देखते हुये सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन को तोड़ने वालों के साथ मांझी थाना पुलिस सख्ती बरत रही है। उन्होंने लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से मास्क का प्रयोग करने तथा घर मे रहने की लोगों को हिदायत दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का उलंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग