राष्ट्रनायक न्यूज।
पानापुर/सारण। गश्ती पर निकली स्थानीय थाने की पुलिस ने शनिवार की दोपहर नौ बोतल अंग्रेजी शराब के साथ बाइक सवार दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार दोनों युवक गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थानांतर्गत मुजा गांव के राजीव कुमार सिंह एवं दीपक सिंह बताये जाते हैं। बताया जाता है कि दोनों युवक सारण तटबंध के रास्ते बाइक से शराब लेकर जा रहे थे। इसी दौरान थानाध्यक्ष मोहम्मद जकारिया के नेतृत्व में गश्ती पर निकली स्थानीय थाने की पुलिस ने कोंध मथुराधाम घाट के समीप उन्हें उन्हें रोका। शक होने पर पुलिस ने उनकी तलाशी ली जहां बाइक की डिक्की से 750 एमएल अंग्रेजी शराब के 9 बोतल बरामद हुआ। थानाध्यक्ष मोहम्मद जकारिया ने बताया कि गिरफ्तार दोनों युवकों को रविवार को जेल भेज दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग