- ग्रामीण स्तर पर प्राथमिक उपचार की कर रहें व्यवस्था
राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया/सारण। करोना काल में ग्रामीण स्तर पर प्राथमिक चिकित्सक भी अपनी कमान संभाले हुए हैं। वे लोग भी अपने जीवन को दांव पर लगाकर लोगों का उपचार कर रहे हैं। जहां एक तरफ शहर के अस्पतालों में बेड और आक्सीजन की अभाव है। तो दूसरी तरफ निजी नर्सिंग होम एवं शहर के बड़े चिकित्सक लोगों का उपचार करने से भाग रहे हैं। ऐसे में ग्रामीण स्तर पर चिकित्सकों की एक संगठन प्राथमिक चिकित्सक सहयोग समिति तरैया के सभी प्रशिक्षित चिकित्सक कोरोना महामारी में अपना जीवन दाव पर लगाकर मरीजों का इलाज कर रहे हैं। वे लोग ना सिर्फ मरीजों का इलाज कर रहे हैं, बल्कि उन्हें भरपूर विश्वास और ऊर्जा शक्ति भी प्रदान कर रहे हैं। जिससे लोगों का आत्मबल बढ़ रहा हैं। संस्था के सचिव डॉ मनोज पंडित ने बताया कि हमारे संगठन के सभी चिकित्सक एनआईओएस से प्रशिक्षित हैं। पिछले साल करोना काल से लेकर अबतक बाढ़ जैसी आपदा एवं अन्य विपदाओं एवं फिर कोरोना की दूसरी लहर में भी हमारे चिकित्सक गरीबों की सेवा में दिन रात लगे हुए हैं। एक तरफ स्थानीय विधायक सरकारी चिकित्सक एवं स्वस्थ्य कर्मियों के कार्यों के लिए कोटि-कोटि धन्यवाद दे रहे हैं। तो हम जैसे ग्रामीण चिकित्सकों की सुधि लेने वाला कोई नहीं है। सरकार भी हम लोगों के तरफ ध्यान नहीं दे रही है। एक तरफ जहां स्वास्थ्य विभाग में चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की काफी कमी हैं। ऐसे में हम लोग स्थानीय विधायक के माध्यम से सरकार से यह मांग करते हैं कि स्वास्थ्य विभाग में पड़ी रिक्तियों में एनआईओएस द्वारा प्रशिक्षित चिकित्सकों को भी जगह दिया जाए ताकि बिगड़ती स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूती प्रदान करते हुए कोरोना जैसे से महामारी से मिलकर जंग जीता जा सकें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग