राष्ट्रनायक न्यूज।
नगरा (सारण)। कोरोना जैसी महामारी में कुछ ऐसे भी लोग हैं,जो आपदा में अवसर ढूंढ़ ले रहे हैं।वे कोरोना मरीजों के परिजनों को ‘लूटने’ का कोई मौका नहीं छोड़ते। कई निजी एंबुलेंस वाले मजबूरी का फायदा उठा कर मनमाना किराया वसूल ले रहे हैं। सारण जिलाधिकारी के आदेश को भी ये एम्वुलेन्स चालक अंगूठा दिखा अपनी मन मर्जी किराया वसूल ही ले रहे है। मिली जानकारी अनुसार नगरा प्रखंड क्षेत्र के कादीपुर गाँव निवासी 65 वर्षीय मो.ईशा को सांस लेने में परेशानी हुई तो परिजनों ने कोरोना जांच कराया जिसमे कोरोना पोजेटिव पाए गए।जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।वहीं उनके पुत्र रमीज राजा ने बताया कि पिताजी की सांस लेने में दिक्कत हो रही थी जिसे महराजगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया था । जहां स्थिति में सुधार नही होने के वजह से छपरा लाया गया वहाँ उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।वहीं उन्होंने बताया कि निजी एम्बुलेंस चालक ने मनमानी करते हुए महराजगंज से छपरा आने के लिए सरकार द्वारा तय रेट को ताख पर रखते हुए 35 हजार रुपये वसूल किया ।घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।वहीं पूर्व शिक्षक के निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र के शिक्षकों व शुभचिंतकों में शोक की लहर दौर गई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग