अखिलेश्वर पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
जलालपुर (सारण)। प्रखंड के जलालपुर बाजार स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय जलालपुर में बने टीकाकरण केंद्र पर सोमवार को 18-44 के आयु वर्ग में 150 से अधिक व्यक्तियों ने कोविड-19 का वैक्सीन लिया। वैक्सीन लेने पहुंचे भाजपा के युवा नेता प्रमोद सिग्रीवाल ने वैक्सीन लेने के बाद बताया कि वैक्सीन लेना बहुत ही सहज व सरल है। यह कोविड 19 महामारी से बचने का एकमात्र सुरक्षा कवच है। उन्होंने सभी युवाओं से अपील की कि वे वैक्सीनेशन के लिए अपना पंजीकरण शीघ्र कराएं तथा निर्धारित किए गए वैक्सीनेशन सेंटर पर पहुंचकर अपना वैक्सीन जरूर लें। उन्होने लोगों से मास्क पहनने, सोशल डिस्टेंसिंग बनाने तथा सैनिटाइजर व साबुन का प्रयोग हमेशा करने की भी बात कही। वही इस केंद्र पर पहुंचे युवाओं में वैक्सीनेशन के प्रति काफी उत्साह देखा गया। कई युवाओं ने वैक्सीन लेने के बाद अपना फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अन्य लोगों से वैक्सीन लेने की अपील भी की है। लोगों में वैक्सीन लेने के प्रति काफी उत्साह देखा जा रहा है वैक्सीनेशन प्रक्रिया में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलालपुर से प्रतिनियुक्त प्रशांत दूबे, ए एन एम रेखा कुमारी ज्योति कुमारी ए एफ अनीता देवी,इ ए चंदन कुमार आर बी एस के शैलेन्द्र कुमार मस्ताना, सहित क ई स्वास्थ्य कर्मी काफी तत्पर दिखे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग