राष्ट्रनायक न्यूज।
नगरा (सारण)। खैरा थाना क्षेत्र के नागरिकों एवं दुकानदारों के व्यवहार के कारण कोरोना योद्धाओं को काफी परेशानियों का सामना उठाना पड़ रहा है थाना क्षेत्र के आम नागरिक एवं दुकानदार लॉकडाउन के नियमों का पालन नहीं करने का कसम खा चुके हैं । इन लोगों को समझाते , बुझाते आतुर पा कर डंडे चटकाते थाना पुलिस परेशान हो चुकी है । प्रशासन के साथ यहां के नागरिक एवं दुकानदार चूहे बिल्ली का खेल खेल रहे हैं । एक तरफ से प्रशासन दुकानदारों और पब्लिको को समझाते हुए जाती है । दूसरी तरफ के दुकानदार अपनी दुकान को खोलकर बैठ जाते हैं । उधर से हरकाते हुए फिर प्रशासन जाती है तब तक पीछे वाले दुकानदार अपना काम शुरू कर देते हैं। यहां की बस्तु स्थिति यह है कि जो चीज चाहिए खैरा आइए क्योंकि ना यहां के नागरिक मानने के लिए तैयार है ना दुकानदार। पूरी माइकिंग व्यवस्था पूरी शख्ती उसके बाद भी यह लोग चूहे बिल्ली के खेल खेलते रह रहे हैं। गौरतलब है कि खैरा बाजार पर प्रशासन के द्वारा एक बहुत बड़े दुकान को सील भी किया गया है उसके बावजूद दुकानदार जो है मानने के लिए तैयार ही नहीं है।
लॉक डाउन का फायदा उठाइए जो सामान चाहिए खैरा आइए
जिले में कोरोना मरीजो की संख्या प्रतिदिन बढ़ रही है।इस आपदा में यहां के दुकानदार प्रशासन की आंखों में धूल झोंक ते हुए ताला बंद पल्ला खुली की कहानी को चरितार्थ करते हैं और जो भी समान चाहिए खुलेआम देते हैं। कपड़ा, साड़ी, चप्पल, जूते ,हार्डवेयर, मिठाई ,पान, खैनी,गुटखा,सिगरेट जो चाहिए खैरा बाज़ार पर आपको उपलब्ध मिलेगा। यहाँ के दुकानदारो का कोई न कोई आदमी अपने दुकान के बाहर बैठा रहता है। कस्टमर आते हैं आराम से ताले को खोला जाता है। दुकानदार कस्टमर को अंदर प्रवेश करा कर फिर ताले बंद कर लेते हैं और अंदर मेले लगे रहते हैं। सोशल डिस्टेंस के भी धज्जियां उड़ती है। क्योंकि छोटे-छोटे दुकानों में 25 / 30 की संख्या में कस्टमर अंदर रहते हैं ऐसे खैरा बाजार के दर्जनों दुकानदार प्रशासन की आंखों में धूल झोलते है।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग