बिजली प्रवाहित तार के चपेट में आने से दुल्हन की मौत
दरियापुर (सारण)- थाना क्षेत्र के रानीपुर गाँव में गुरुवार की रात में बिजली के चपेट में आने से मौत हो गई। मृतका रानीपुर गाँव निवासी संदीप कुमार साह की 19 वर्षीय पत्नी रेणु देवी बताई जाती है। महिला दिघवारा थाना क्षेत्र के वसतपुर गाँव निवासी रंजीत साह की बेटी थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त महिला अपने ससुराल में घरेलू काम कर रही थी तभी बिजली प्रवाहित तार की चपेट में आ गई जिससे उसकी स्थिति नाजुक हो गई ,घायल अवस्था में परिवार वाले स्थानीय मुखिया के सहयोग से इलाज़ के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दिघवारा ले गए जहाँ डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। जैसे ही मृत की सूचना मैके वाले सुने परिवार वाले के साथ साथ गाँव वाले चीखते चिल्लाते सी एच सी पहुँच गए भीर की सूचना पर दिघवारा थाना अध्यक्ष मिहिर कुमार पहुँच भीर को कम कराया मृतक की शादी कुछ ही मास पहले हुई थी। मृतिका के माता शारदा देवी व उसके भाई का रोते रोते बुरा हाल था।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग