राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

रंजीत सिंह ने कहा छोटे दुकानदारों को आर्थिक मदद करें केंद्र सरकार

राष्ट्रनायक न्यूज।

गड़खा (सारण) बिहार प्रदेश किसान कांग्रेस के प्रदेश संयोजक रंजीत सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि एक वर्ष होने को है केंद्र सरकार द्वारा पिछले करोना काल में आर्थिक पैकेज का ऐलान वित्त मंत्री द्वारा किया गया था लेकिन उसके लाभ से अधिकतर लोग वंचित रह गए,आज फिर लॉकडाउन लग गई है आज की स्थिति में छोटे व्यवसाई, गरीब और किसान बहुत समस्या से गुजर रहे हैं केंद्र सरकार द्वारा लगातार गैस और तेल के दाम में बढ़ोतरी और गैस सब्सिडी में कटौती पर रंजीत सिंह ने कहा कि महंगाई पर लगाम लगाने में केंद्र सरकार विफल साबित हो रही है।उन्होंने कहा कि घरेलू सिलेंडर पर जो सब्सिडी दी जाती है वह सब्सिडी अब धीरे-धीरे बंद के कगार पर पहुंच गई है। यही नहीं गैस की कीमतों में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इससे आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है,खाद्य तेल की भी कीमत आसमान छू रही है सरकार द्वारा सिलेंडर तो दे दिया गया है लेकिन गैस की कीमतें इतनी बढ़ा दी गई है कि आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्ति गैस खरीदने में सक्षम नहीं होंगे। वहीं पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भी लगातार इजाफा किया जा रहा है। तेल का रेट अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि लगभग सभी वस्तुओं के मूल्य में बढ़ोतरी होना आम लोग के जीवन बसर करने में कठिनाई पैदा कर रही है। इसलिए केंद्र सरकार डायरेक्ट सभी के खातों में पैसा डाले।