राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा/रसूलपुर/सारण। जिलाधिकारी सारण के निर्देशानुसार क्षेत्र में माइकिंग करके बीडीओ डॉ कुंदन कुमार ने मुस्लिम धर्मावलंबियों से अपने घरों में ईद की नमाज अदा करने की अपील की गई है। उन्होंने सभी से लॉकडाउन का पालन करने, सोशल डिस्टेंसिंग और फेस मास्क का उपयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि वैश्विक कोरोना महामारी से बचाव हेतु सार्वजनिक रुप से ईद मिलन भोज आदि के आयोजन से भी बचना है। उन्होंने ईद की मुबारकबाद गले मिलकर व हाथ मिलाकर एक -दूसरे को देने से परहेज कर दूरी बनाकर अथवा सोशल मीडिया के माध्यम से मुबारकपुर देने की अपील की है। इस अभियान में सीओ कुमारी सुषमा, एकमा थानाध्यक्ष राजेश चौधरी, रसूलपुर थानाध्यक्ष प्रभाकर कुमार भारती भी शामिल रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग