पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। प्रखंड के मदारपुर पंचायत के धवरी गोपाल धनुक टोला गांव में बुधवार की रात्रि में वार्ड सदस्या के 35 वर्षीय पुत्र की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई थी। घटना की सूचना मिलते ही राजद विधायक केदारनाथ सिंह ने मौके पर मृतक के दरवाजे पर पहुंच परिजनों को सांत्वना दिया। राजद विधायक केदारनाथ सिंह ने कहा कि मृतक बेहद ही मिलनसार और होनहार था उसकी हत्या साजिश के तहत की गई है यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है साथ ही उनके लिए व्यक्तिगत क्षति है।राजद विधायक ने परिजनों से मुलाकात किया और शोक संतप्त परिवार को अपनी संवेदना व्यक्त किया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग