आशिफ खान। राष्ट्रनायक न्यूज।
रिविलगंज (सारण)। कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप को रोकने के लिए सरकार द्वारा लगाए गए लॉकडाउन को लेकर जारी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए इस बार भी कोरोना काल में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बहुत ही सादगी से पर्व ईद मनाई। ईद के दीन रिविलगंज प्रखंड के गोदना ईदगाह में जहाँ प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों से हजारों की संख्या में लोग नमाज अदा करने आते थे वहीं कोरोना की वजह से गोदना ईदगाह में सन्नाटा पसरा रहा और इस साल भी ईदगाह में ईद की नमाज नहीं हुई। मालूम हो लॉकडाउन को लेकर सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए ईद-उल-फित्र की नमाज प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों के मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अपने अपने घरों में ही अदा की साथ ही कोरोना मुक्त देश हो इसके लिए खुदा से लोगों दुआएं भी की। इस मौके पर नेहाल खान ने कहा कि देश में फैली कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए इस बार भी बिल्कुल सादगी से ईद मनाई गई है साथ ही सरकार द्वारा लगाए गए पूरे बिहार में सम्पूर्ण लॉकडाउन के नियमों का पालन करते हुए आज हम लोगों ने अपने अपने घरों में ही ईद-उल-फित्र की नमाज अदा की है और खुदा से ये भी दुआ की है कि इस घातक महामारी का पूरी दुनिया से खात्मा हो। ज्ञात हो कि पिछले वर्ष भी लॉकडाउन को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद-उल-फित्र की नमाज अपने अपने घरों में ही अदा की थी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग