संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। लॉक डाउन अवधि में बेवजह सड़क पर घूमने वाले बाइक चालकों से सहाजितपुर पुलिस ने चार हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया। थानाध्यक्ष चरणजीत कुमार ने बताया कि लॉक डाउन का उल्लंघन करने वाले लोगों पर पुलिस की पैनी नजर है। जिसको लेकर लगातार अभियान चलाकर थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर जांच की जा रही है। वही सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन से इतर चौक चौराहों पर निर्धारित अवधि के बाद भी चोरी छिपे दुकान खोलने और भीड़ एकत्रित करने वाले दुकानदारों को भी चिन्हित कर कारवाई की जा रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग