राष्ट्रनायक न्यूज।
गड़खा (सारण)। स्थानीय डीबीएसडी डिग्री कालेज रामपुर कदना के प्रयोग प्रदर्शक राधाकृष्ण राय की असामयिक मृत्यु पर कालेज कर्मियों ने संस्थापक सचिव श्रीधर बाबा के आवासीय परिसर में एक शोकसभा आयोजित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। शोक सभा को संबोधित करते हुये प्रो नागेश्वर राय ने कहा कि प्रयोग प्रदर्शक राधाकृष्ण राय की असामयिक मृत्यु से हम सभी मर्माहत हैं। एक-एक कर कालेज कर्मी मर रहें हैं और विश्वविद्यालय की अदूरदर्शिता पूर्ण नीति से अनुदान वितरण नहीं हो रहा है। वहीं दूसरी ओर कालेज में लूट मची है विश्वविद्यालय को उससे मतलब नहीं हैं। इस शोकसभा के माध्यम से हम कालेज कर्मी मृतक के प्रति संवेदना प्रकट करते हुये विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग करते हैं कि यथाशीघ्र अनुदान वितरण की दिशा में आवश्यक कदम उठावें। शोक सभा में प्रो अखिलेश सिंह, प्रो वकील राय, प्रो सत्येंद्र राय, डा राजकुमार, शिवनाथ प्रसाद सहित अन्य शामिल थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग