राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। मुख्यमंत्री श्री नीतीष कुमार के द्वारा वर्चुअल टूर के माध्यम से सारण जिला में लाॅक डाउन अवधि में कमजोर एवं बेसहारा लोगों के लिए चलाये जा रहे सामुदायिक किचेन के संचालन के संबंध में जानकारी प्राप्त की गयी। मुख्यमंत्री ने जिला स्कूल, छपरा एवं सदर अस्पताल, छपरा में चल रहे सामुदायिक किचेन की व्यवस्था को वर्चुअली देखा और लाभान्वित हो रहे लोगों से स्वयं बात की। मुख्यमंत्री ने गायत्री देवी, हिरामुनि देवी और प्रदीप कुमार से बात की और सामुदायिक किचेन की व्यवस्था तथा खिलाये जा रहे खाना के विषय में जानकारी ली। इन लोगों ने कहा कि लॉकडाउन में यहाँ पर दोनों वक्त का भोजन दिया जा रहा है। प्रदीप कुमार ने कहा कि वे बाहर में रहते हैं लेकिन जब कम्यूनिटी किचेन की व्यवस्था के बारे में सूने तो खाना खाने आ गये। उन्होने सरकार द्वारा उठाये गये इस कदम की एवं जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध करायी गयी व्यवस्था की प्रशंसा की गयी।
इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ0 निलेश रामचंद्र देवरे जिला स्कूल से जुड़े हुए थे। जिलाधिकारी ने बताया कि जिला में इस समय सभी अंचलों सहित कुल-23 जगह सामुदायिक किचेन चलाया जा रहा है। जहाँ 16 मई को कुल-2833 लोगों ने भोजन ग्रहण किया था। सामुदायिक किचेन में सप्ताह के अलग-अलग दिनों के लिए अलग मेन्यू बनाया गया है। तला हुआ कोई चीज नही खिलया जा रहा है। खाने से पहले लोगों का नाम पंजी में दर्ज किया जाता है। उनका हस्ताक्षर या अंगुठा निशान लिया जाता है। उनकें हाथों को ठीक से धोने के लिए कहा जाता है। यहाँ सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराया जा रहा है। प्रतिक्षारत लोगों को बैठने की भी व्यवस्था करायी गयी है। जिलाधिकारी ने कहा कि सदर अस्पताल में कोविड के जो मरीज ईलाजरत हैं उनके परिजन के लिए भी वहीं पर सामुदायिक किचने की व्यवस्था करायी गयी है। जिला स्कूल से जिलाधिकारी के साथ पुलिस अधीक्षक, संतोष कुमार एवं अपर समाहत्र्ता, डॉ0 गगन जबकि सदर अस्पताल से उप विकास आयुक्त, अमीत कुमार एवं सिविल सर्जन वर्चुअल टूर के समय माननीय मुख्यमंत्री के साथ जुड़े हुए थें।


More Stories
सुरक्षा गार्ड के पद पर नियोजन को ले प्रखंडवार होगा नियोजन शिविर का आयोजन
महिलाओं एवं किशोरियों को प्रजनन एवं यौन स्वास्थ्य जैसे विषयों पर जागरूकता करने की काफी आवश्यकता
अनचाहे गर्भ से सुरक्षा के लिए महिला बंध्याकरण को अपनाएं, सरकार देगी 3 हजार रूपये प्रोत्साहन राशि