राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के महावीर चौक बस स्टैंड के पास फ्लिपकार्ट एजेंसी के सामने खड़ी हीरो ग्लैमर मोटरसाइकिल को दो अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया। वहींं चोरी की पूरी वारदात की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें दिख रहा है कि दो युवक पहले से खड़े हैं और वहींं पर खड़ी हीरो ग्लैमर मोटरसाइकिल का लॉक तोड़ लेकर फरार हो जातें हैं। मोटरसाइकिल इसुआपुर थाना क्षेत्र के सहवा नवादा गांव निवासी अजय कुमार साह पिता शंकर साह की हैं। जो कूरियर कंपनी में काम करते हैं। चोरी हुई ग्लैमर बाइक के स्वामी अजय कुमार साह द्वारा पुलिस को सूचना दी गई है। इसके बाद मशरक थाना पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग