- बिना सुरक्षा के कार्य करने पर संक्रिमत होने का खतरा
राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। तरैया प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में जीआर सूची संधारण में प्रतिनियुक्त शिक्षकों ने करोना काल के दौरान यह कार्य करने में अपनी असमर्थता जताई है। शिक्षक संघ ने बिना सुरक्षा के कार्य करने में खतरा जताते अंचलाधिकारी तरैया को एक पत्र दिया गया हैं। प्राथमिक शिक्षक संघ तरैया के अध्यक्ष महेश्वर सिंह व सचिव मुन्ना प्रसाद द्वारा संयुक्त रुप से दिए गए पत्र में अंचल कार्यालय तरैया के पत्रांक-334 दिनांक- 12 मई 2021 का हवाला देते हुए कहा गया हैं कि शिक्षकों को करोना काल में जीआर सूची अद्यतनीकरण का कार्य दिया गया हैं। माननीय उच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेश के आलोक में शिक्षकों को गैर-शैक्षणिक कार्य में प्रतिनियुक्त नहीं करना है। कोविड-19 के कारण पूरे प्रदेश में लॉकडाउन लगा हुआ है। अगर शिक्षक इस कार्य के संपादन में संक्रमित होते हैं, तो इसकी जवाबदेही किसकी होगी। बिना सुरक्षा कीट के कार्य करने में शिक्षकों के संक्रमित होने की संभावना प्रबल रहेगी। लॉकडाउन की स्थिति में शिक्षकों को गांव भ्रमण के दौरान प्रशासन एवं अन्य के द्वारा भी प्रताड़ित होने की संभावना है। प्रखंड के कई गांव कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। जहां यह कार्य करना संभव प्रतीत नहीं होता है। शिक्षक संघ ने करोना काल तक जीआर सूची संधारण के कार्य को स्थगित करने की मांग की है।स्थिति सामान्य होने के बाद भी यह कार्य संपादित किया जा सकता है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग