राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के सिवान-सितलपुर एसएच 73 पर देवरिया बाजार के पास रविवार के रात्रि में अंडा लदे अनियंत्रित पिकअप वैन से बोलेरो की जोरदार टक्कर मार गढ़े में पलट गई।जिसमें बेलोरो सवार आधा दर्जन महिला पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर आस पास के लोगोंं की मदद से सभी घायलों को निकाल कर दूसरे सवारी वाहन से मशरक पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहाँ घायलों की पहचान सिवान जिला के लकड़ी नवीगंज ओपी थाना क्षेत्र के डोमछो गांव निवासी पुण्यदेव राम के 45 वर्षीय पुत्र शम्भू राम, शम्भू राम के 24 वर्षीय पत्नी कमलावती देवी, 22 वर्षीय पुत्री प्रियांका कुमारी, 18 वर्षीय काजल कुमारी, राजेन्द्र राम के 30 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार और बेलोरो चालक जगतपुर बंगरा गांव निवासी मंगल राम के 40 वर्षीय पुत्र सिकंदर राम के रूप में हुई।
मामले में घायलों ने बताया कि पंजाब से ट्रेन से छपरा जंक्नश पर उतरे थे। वहींं पर गांव से आई बोलेरो में सभी लोगोंं ने सवार होकर मशरक के रास्ते डोमछो गांव जा रहे थे कि मशरक थाना क्षेत्र के देवरिया बाजार के पास में अनियंत्रित पिकअप वैन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसमेंं सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को गांव वालों ने गाड़ी से निकाल कर मशरक पीएचसी पहुंंचाया। डयूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. रिजवान अहमद ने सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर थाना पुलिस पहुंंच कर क्षतिग्रस्त गाड़ियों को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू दी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग