राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

अब नहीं रहे कांग्रेस के जलालपुर प्रखंड अध्यक्ष काली कुमार

अखिलेश्वर पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।

जलालपुर (सारण)। प्रखंड के भटकेशरी पंचायत के पूर्व मुखिया व कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष काली कुमार अब नहीं रहे। पटना के एक निजी अस्पताल में मंगलवार को उनका निधन हो गया। वे कई दिनों से बीमार थे| उनके निधन की खबर सुनकर प्रखंड में शोक की लहर दौड़ गई। उनके प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए भटकेशरी पंचायत के वर्तमान मुखिया श्रीराम राय ने कहा कि  उनके जाने से हमने एक कर्मठ जुझारू व ईमानदार व्यक्ति को खो दिया है। वे सिर्फ एक नेता ही नहीं थे ,एक कुशल सामाजिक कार्यकर्ता थें। वे हमेशा बड़े भाई की तरह पंचायत के विकास कार्यों में सहयोग देते रहे| उनके निधन से अपूरणीय क्षति हुई है। वहीं अन्य संवेदना व्यक्त करने वालों में राजेश्वर कुंवर, पंकज कश्यप, मनिंद्र पांडेय, मनोज तिवारी, दिलीप कुमार सिंह, जितेंद्र पासवान, प्रशांत दूबे, मुखिया दिनेश पंडित, सुनिल तिवारी, हरिनारायण सिंह, विजय यादव नवेन्दू गिरि, संतोष यादव, संजीव चौधरी अमित गिरि, कमलेन्द्र पांडेय, रवि पांडेय, बसन्त प्रसाद, पत्रकार तारकेश्वर प्रसाद, निशांत पांडेय, प्रशांत तिवारी, धीरज तिवारी, देवेंद्र सिंह, डॉक्टर धनंजय पांडेय सहित  कई अन्य  भी शामिल हैं।