राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया/सारण। प्रखंड के विभिन्न गांव में बुधवार को कोविड-19 जांच में 9 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। जानकारी देते हुए स्वास्थ्य प्रबंधक नवाब अख्तर जिलानी ने बताया कि बुधवार को 219 लोगों का कोविड-19 का जांच एंटीजन किट से किया गया। जिसमें रामपुर महेश एवं शाहनेवाजपुर गांव में एक-एक, भलुआ व अरदेवा गांव में दो-दो, तथा पोखरेड़ा गांव में तीन व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इन सभी संक्रमित लोगों को आवश्यक दवाओं के साथ होम क्वॉरेंटाइन किया गया है। वहीं 15 लोगों का सेंपल कलेक्ट कर आरटीपीसीआर जांच के लिए पटना भेजा गया हैं। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ श्रीनाथ प्रसाद ने बताया टीका लेने में लोगों को और ज्यादा दिलचस्पी दिखाना चाहिए। सक्रिय होकर अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराकर निर्धारित शिड्यूल और स्लॉट के अनुसार टीकाकरण स्थल पर पहुंचकर टीका ले लेना चाहिए। टीका कोरोना से बचाव में कवच का काम करेगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग