संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। बिगत एक सप्ताह से बिजली की लचर आपूर्ति को लेकर उपभोगता परेशान है। गर्मी का मौसम शुरू होने के साथ ही कभी 11 केवीय में तो कभी 33 केवीय में ब्रेकडाउन होने की वजह से घंटो बिधुत आपूर्ति बाधित होना बनियापुर की नियति बन गई है। ऐसे में नियमित रूप से बिधुत बहाल नही होने से रोजमर्रा के घरेलू कार्य भी अस्त-व्यस्त हो गए है। उपभोगताओं की माने तो बुधवार की रात्रि 02 बजे बिजली गुल हुई जो गुरुवार के दोपहर 03 बजे तक भी बहाल नही हो सकी।लगातार 12 घंटे से अधिक समय तक पावर कट होने से एक अदद मोबाइल चार्ज करने को लेकर भी उपभोगता तरस गए।ऐसे में विभाग की ढुलमुल कार्यशैली को लेकर लोगों में काफी आक्रोश व्याप्त है। उपभोगताओं का कहना है की एक तरफ विभाग सूबे के सभी इलाको में चौबीसो घंटे बिजली प्रदान करने की दावा करती है, वही दूसरी तरफ बिजली की लचर आपूर्ति को लेकर सरकारी दावे खोखले साबित हो रहे है। जिसको लेकर दिनोंदिन लोगों में नाराजगी बढ़ने लगी है। बिक्की कुमार, सुरेश राय, अमजद हुसैन, संतोष राय, आदित्य सिंह सहित दर्जनों उपभोगताओं ने बताया की लंबे समय तक बिजली गुल रहने से मोटर, कूलर, फ्रिज, पंखा सभी मुँह चिढ़ाते नजर आ रहे है। सुबह और शाम के समय बिजली गुल रहने से सबसे ज्यादा परेशानी गृहणिओ एवं स्कूली बच्चों को हो रही है। इधर स्मार्टफोन धारक उपभोगताओं का कहना है की बिधुत की लचर आपूर्ति से इन्वर्टर भी दम तोड़ रहा है।जिससे बार- बार मोबाईल का बैट्री डाउन होने से बात-चित सहित कई आवश्यक कार्य बाधित हो जाता है। ऐसे में कोरोना काल मे भी अन्यत्र रह रहे परिवार के सदस्यों का कुशल क्षेम तक नहीं मिल पा रहा है। मालूम हो कि बिजली की समस्या से निजात दिलाने के लिये बनियापुर के कोल्लूआ स्थित पीएसएस में चैनपुर और एकमा दोनों ग्रिड से 33 केवीय की आपूर्ति की व्यवस्था है। बावजूद इसके एक साथ दोनों का ब्रेकडाउन होना कही न कही विभागीय कार्यशैली को दर्शाता है। इस सम्बन्ध में बिधुत एसडीओ गौरव कुमार एवं जेई पवन कुमार से बात की गई तो पदाधिकारी द्वय ने बताया कि 33 केवीय में ब्रेकडाउन की वजह से आपूर्ति बंद है। जिसे ठीक करने के लिये मानव बल लगे हुए है। बारिस की वजह से कार्य करने में बिधुत कर्मियों को परेशानी हो रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग