- समाजसेवी दम्पति रीता-मिथिलेश ने रसूलपुर में जरूरतमंदों को राशन व कोरोना सुरक्षा किट्स बांटा
राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा/रसूलपुर (सारण)। एकमा प्रखंड के रसूलपुर पंचायत के रसूलपुर चट्टी निवासी प्रसिद्ध आलू व्यवसायी व समाजसेवी दंपति रीता-मिथिलेश द्वारा ग्राम पंचायत क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जरुरतमंदों के बीच राशन व कोरोना सुरक्षा किट्स का वितरण किया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को रसूलपुर पंचायत के मठिया मुहल्ले में अपने घरों में बेरोजगार बैठे जरुरतमंद मजदूरों के बीच राशन व कोरोना सुरक्षा किट्स को आलू व्यवसायी दम्पति रीता देवी व मिथिलेश प्रसाद द्वारा किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पहली कोरोना लहर से दूसरी कोरोना लहर काभी भयावह रही है। इसलिए हमारा पड़ोसी धर्म बनता है कि आपात काल में लोगों को सहायता करें।व्यावसायी दम्पति ने कहा कि कोरोना महामारी में हजारों मजदूर संकट में हैं। जो भारी कठिनाइयों का सामना कर रहे है। ऐसे परिवारों को सरकारी सहायता ही पर्याप्त नहीं हो सकती है। बल्कि स्थानीय सक्षम लोगों को भी सहायता के लिए आगे आने की आवश्यकता है।
समाजसेवी मिथिलेश प्रसाद ने कहा कि रसूलपुर क्षेत्र की जनता के कारण ही व्यवसायियों की रोजी-रोटी व कारोबार चलते हैं। इसलिए व्यावसायियों का यह धर्म बनता है कि विपरित परिस्थितियों में वे क्षेत्र के लोगों की सहायता करें। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लगभग एक हजार से अधिक मजदूरों को चिन्हित किया गया है। जिन्हें खाने-पीने हेतु राशन व कोरोना सुरक्षा किट्स की जरूरत है। उन्हें एक दो दिन में आवश्यक सामान्य वस्तुएं उपलब्ध कराने का निजी प्रयास किया जा रहा है।व्यवसायी दम्पति ने कहा कि कोरोना में अपनी सुरक्षा अपने हाथ में है। इसलिए सरकारी गाइडलाइन का अक्षरशः पालन हम सभी को करना है। हर व्यक्ति जब मास्क पहनेगा, उचित सामाजिक दूरी बनायेगा। तभी कोरोना से बचाव संभव है। इस अवसर पर समाजसेवी मिथिलेश प्रसाद, रीता देवी, भिखारी बाबा, मुन्ना गिरि, राज बल्लभ गिरि, पुनदेव गिरि आदि ने मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग