राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। जिला प्रशासन के निर्देशानुसार छपरा- सीवान नेशनल हाइवे 531 पर एकमा थाना के सामने वाहन जांच अभियान चलाया गया। थानाध्यक्ष राजेश चौधरी के नेतृत्व में पुलिस ने वाहन जांच के दौरान आवश्यक कागजात नहीं प्रस्तुत करने पर पुलिस ने बालू लदे कुल 13 ट्रकों को जप्त करने की कार्रवाई की गई। उल्लेखनीय है कि खनन विभाग द्वारा बालू का उत्खनन प्रतिबंधित है। बावजूद इसके अवैध रूप से बालू का उत्खनन व परिचालन, ओवर लोडिंग सहित लॉकडाउन के उल्लंघन आदि के आरोप में ट्रकों को जप्त करने की कार्रवाई की गई है। पुलिस ने इस सिलसिले में ट्रक चालक व सह चालक समेत 11 लोगों को हिरासत में लेकर आवश्यक पूछताछ की गई। इस संबंध में एकमा पुलिस ने 13 जब्त ट्रकों में से पांच के विरुद्ध खनन सहित संबंधित धाराओं में केस दर्ज करते हुए शेष के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई व जुर्माना वसूले हेतु जिला परिवहन व खनन विभाग को प्रतिवेदन भेज दिया है। वहीं एक ट्रक चालक को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस व प्रशासन की इस कार्रवाई से बालू वाहन चालकों सहित अनावश्यक ढंग से सड़क पर चल रहे अन्य वाहन चालकों में भी हडकंप मच गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग