राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के खजुरी गांव में रविवार की शाम दो पड़ोसियों में आपसी वर्चस्व की लड़ाई में जमकर मारपीट हो गई जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायलावस्था में इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराए गए जहां घायलों की पहचान खजुरी गांव से एक पक्ष से रसगुल्ला महतो का 21 वर्षीय पुत्र रंजीत महतो और दूसरे पक्ष से जवाहीर महतो की 45 वर्षीय पत्नी कलान्ती देवी,25 वर्षीय पुत्र मिथलेश महतो,18 वर्षीय पुत्र नेहा कुमारी के रूप में हुई।मामले में कलान्ती देवी ने बताया कि वर्चस्व कायम रखने को लेकर पड़ोसी द्वारा बराबर मारपीट की जाती है उसी में रविवार की शाम मारपीट की जाने लगी।वही गंभीर रूप से घायल युवक रंजीत महतो के परिजन ने बताया कि तीनों लोगों ने युवक को मारपीट कर गंभीर हालत में घायल कर दिया। पीएचसी में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ रिजवान अहमद ने घायलों का प्राथमिक उपचार कर गंभीर रूप से घायल युवक को सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया। मामले में थाना पुलिस को आवेदन दिया गया है पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग