पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक छपरा एस एच-90 पर मशरक थाना क्षेत्र के हनुमानगंज गांव के पास सोमवार को मोटरसाइकिल सवार सामने से आ रहे अनियंत्रित वाहन को देख बचने की चक्कर में क्षतिग्रस्त सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें मोटरसाइकिल सवार महिला और बेटा गंभी रूप से घायल हो गए। लाॅक डाउन की वजह से सड़कों पर आवागमन कम होने से घायल सड़क किनारे घायलावस्था में पड़े थें तभी थाना पुलिस गश्ती दल ने घायल को इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया जहां घायल की पहचान मशरक थाना क्षेत्र के मदारपुर गांव निवासी शैलेश शर्मा की 45 वर्षीय पत्नी रीना देवी और 3 वर्षीय पुत्र पुतुल कुमार के रूप में हुई। मामले में घायल ने बताया कि वे मढ़ौरा थाना क्षेत्र के सलिमापुर नेथुआ गांव से शादी समारोह में शामिल होकर अपने पैतृक गांव मदारपुर आ रहें थें कि अनियंत्रित वाहन से बचने की चक्कर में दुर्घटनाग्रस्त हो गये। वही मोटरसाइकिल चला रहा युवक बाल बाल बच गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग