बनियापुर(सारण)। बाइक सवार उच्चकों ने भरे बाजार एक महिला से 19 हजार रुपये झपट कर फरार हो गए।घटना बनियापुर में एनएच 331 पर इंडेन गैस एजेंसी के सामने की है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दो की संख्या में आये उच्चके बाइक पर सवार थे। पीड़ित महिला सहजितपुर थाना क्षेत्र के शेखपुरा निवासी सीता देवी बताई जाती है। घटना कि जानकारी पर पुलिस जांच में जूट गई है।पुलिस बाजार में लगाई गई सीसीटीवी फुटेज से उच्चकों की पहचान कर रही है। हालांकि बाइक सवार उच्चकों के हेलमेट पहने होने से चेहरे की पहचान में कठिनाई हो रही है। महिला द्वारा अबतक मामले की प्राथमिकी दर्ज नही कराई गई है। बताया जाता है कि पीड़िता अपने रिश्तेदार के साथ पंजाब नेशनल बैंक बनियापुर शाखा में रुपये निकासी करने आई थी।महिला ने 49 हजार की निकासी की। जिसमे से 30 हजार रुपये अपने रिस्तेदार को रखने के लिए दे दिया।शेष रुपयों को गिनकर वह अपने पास एक थैले में रख घर की ओर चल दी।इस बीच पूर्व से घात लगाए उच्चकों ने रुपये की थैली झपट ली।इस मामले में पीएनबी बनियापुर के बरिष्ठ शाखा प्रबंधक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित महिला की शिकायत पर बैंक का भी सीसीटीवी कैमरा खंगाला गया।जहाँ से महिला के आगे-पीछे मँडराने को लेकर एक व्यक्ति को चिन्हित किया गया है।जिसकी पहचान महिला द्वारा भी की गई।जिसकी सूचना स्थानीय थाने को दी गई है।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग