प्रो. संजय पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। जयप्रकाश विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित होने वाली परीक्षाएं कोरोना संक्रमण के कारण स्थगित कर दी गई है। इस आशय का पत्र जारी करते हुए जय प्रकाश विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ अनिल कुमार ने विश्वविद्यालय के सभी महाविद्यालय के प्राचार्य को सूचित किया है कि बिहार सरकार के गृह विभाग द्वारा लॉकडाउन को बढ़ाए जाने के कारण जयप्रकाश विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित होने वाली स्नातकोत्तर तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं तथा बीटेक चतुर्थ वर्ष की परीक्षा एवं एमबीए चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं जो 1 जून से होने वाली थी उसको अगले आदेश तक के लिए स्थगित किया जाता है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग